फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dengue fever meerut

डेंगू के बीच अस्पताल और नर्सिंग होम पर शिकंजा

Sat, 26 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 26 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
dengue fever meerut

डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अस्पताल और नर्सिंग होम पर शिकंजा कसने को तैयार है। एडी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के आदेश पर सभी अस्पताल और नर्सिंग होम को आदेश जारी कर दिया है कि उनके यहां बुखार में भर्ती मरीजों का सैंपल जिला चिकित्सालय में भेजा जाए।

विज्ञापन


साथ ही प्रतिदिन भर्ती मरीजों को ब्योरा स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराया जाए। ऐसे न करने पर पंजीकरण रद करने से लेकर निरस्त करने तक की चेतावनी दी गई है। उधर, डेंगू से बचाव के लिए न तो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और न ही कहीं पर फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन


डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 70 के पास पहुंच गई है, जिसमें से 54 मरीज अकेले मेरठ के बताए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से प्राप्त एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा की तरफ से यह पुष्टि की गई है। वहीं डेंगू के डर से वायरल के मरीज भी बड़ी संख्या में आकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में भर्ती होने वाले मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल हैं। अस्पतालों में जगह नहीं है, जिस कारण कुछ मरीजों को चुनिंदा घंटों के ट्रीटमेंट के बाद छुट्टी देकर वापस घर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू मच्छर से बचाव ये हैं उपाय
डेंगू एक तरह का वायरल है जो एडीज मच्छर के काटने के कारण होता है। इसमें बुखार होता है और मरीज की तेजी से प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। सिर में तेज दर्द के साथ मांसपेशियों में खिंचाव होता है और फिर से बुखार आता है। डेंगू होने पर भी उसका कंप्लीट इलाज संभव है। इसके लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होनी देनी चाहिए और बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल टैबलेट ही लेनी चाहिए।

डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य का कहना है कि डेंगू की शुरुआती दो स्टेज में मरीज का घर पर ही कंप्लीट इलाज किया जा सकता है, लेकिन इन सब के बीच डेंगू से बचने के लिए बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।

डेेंगू का मच्छर साफ पानी में रहता है इसलिए घर और आसपास में कहीं पर पानी जमा न होने दें।

इस मौसम में पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
वायरल और डेंगू के बीच लक्षण पहचानें और सामान्य तौर बुखार होने पर घबराये नहीं।
घर में अगर कूलर लगा है तो उसमें एक दो बूंद मिट्टी का तेल डाल दें।
                                                                                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed