{"_id":"6127f9b28ebc3e61d82f60a7","slug":"dengue-attack-two-patients-found-meerut-news-mrt5534926129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का हमला, दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का हमला, दो मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का हमला, दो मरीज मिले
मेरठ। बारिश के बाद अब डेंगू और मलेरिया के प्रकोप का खतरा बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के दो मरीज मिले हैं। एक लालकुर्ती का व्यक्ति है और एक जानी क्षेत्र की महिला है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि इन दोनों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
मलेरिया विभाग ने मरीज का जहां पर निवास स्थान था उसके आसपास दवा का छिड़काव करा दिया है। आशंका है कि डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए लोग खुद सचेत रहें और घर व आसपास पानी जमा न होने दें। बारिश में जलभराव हुआ है। घरों में कूलर, फ्लोवर पॉट, पानी की टंकी, छत पर रखा कबाड़ में पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा पनपता है। जब लार्वा से तैयार हुआ मच्छर किसी व्यक्ति का काटता है तो उस व्यक्ति में डेंगू का संक्रमण पहुंच जाता है, जिससे वह बीमार पड़ जाता है। डेंगू का समय पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। जहां पर लार्वा पनपेगा वहां मच्छर के काटने से बीमारियां जन्म लेंगी।