फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstrated prowess in the boxing competition trials.

Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल में दिखाया दमखम

Sun, 15 Mar 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated prowess in the boxing competition trials.
मेरठ। अंडर-19 पुरुष व महिला उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन एक से पांच अप्रैल तक हापुड़ स्थित मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। इसमें मेरठ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए रविवार को सिसौली स्थित बॉक्सिंग एकेडमी में जिले के ट्रायल आयोजित किए गए। इन ट्रायल्स में लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह ने बताया कि ट्रायल के दौरान महिला और पुरुष दोनों वर्ग में कई भार श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चुने गए सभी खिलाड़ी मेरठ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को चयनित खिलाड़ियों की सूची को जारी किया जाएगा। इस मौके पर सीनियर बॉक्सिंग कोच सुरेश चंद शर्मा, मेरठ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव विशेष तोमर, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच अभिषेक त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed