Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demolition Threat Returns to Meerut’s Central Market, Traders Seek Stay Until Supreme Court Hearing

सेंट्रल मार्केट: अवैध निर्माण पर फिर बुलडोजर का खतरा, दो दिन का अल्टीमेटम, व्यापारी बोले-अब न हो कार्रवाई

Sat, 28 Nov 2026 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Nov 2026 11:42 AM IST
सार

शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों के अनधिकृत निर्माण पर फिर ध्वस्तीकरण की तैयारी है। आवास एवं विकास परिषद ने कार्रवाई नहीं करने वाले आवंटियों को दो दिन का समय दिया है। व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने तक बुलडोजर रोकने की मांग की है।

विज्ञापन
Demolition Threat Returns to Meerut’s Central Market, Traders Seek Stay Until Supreme Court Hearing
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में एक बार फिर ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में 44 भवनों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से 20 निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं और कुछ आवंटी खुद अनधिकृत निर्माण हटा रहे हैं। जो आवंटी ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई एक दिसंबर को होनी है।

विज्ञापन
Trending Videos

44 भवनों पर कार्रवाई की तलवार, 20 निर्माण ध्वस्त
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 44 भवनों में अनधिकृत निर्माण के कारण कार्रवाई की स्थिति बनी हुई है। कुछ आवंटी खुद निर्माण ध्वस्त कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं करने वालों को दो दिन में निर्माण हटाने के लिए कहा गया है। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाए जाने पर परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परिषद ने आवासीय भवनों में बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी शोरूम, डेयरी और सैलून समेत कई प्रतिष्ठानों को सील किया था। 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सभी 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद परिषद ने सर्वे कर संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी किए और 15 दिन में ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे।

21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन ने छह निर्माण ध्वस्त किए थे। अधिकारियों के अनुसार, इन निर्माणों के नक्शे दाखिल नहीं किए गए थे और कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा- पुराना होने से अवैध निर्माण वैध नहीं होता
21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि अवैध निर्माण 25 साल पुराना हो या 50 साल, वह अवैध ही रहेगा। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सुनवाई के दौरान जोन-ए की सर्वे रिपोर्ट दाखिल की थी। रिपोर्ट में शहर के जोन-ए में 16,726 भवन अनधिकृत बताए गए।

इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने इन निर्माणों को सील करने के आदेश दिए थे। बाकी तीन जोन-बी, सी और डी-की रिपोर्ट दाखिल नहीं होने पर नाराजगी जताई गई थी। कोर्ट ने नौ दिसंबर तक अनुपालन आख्या दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद व्यापारी नेता संजीव मित्तल की ओर से अधिवक्ता सूरत सिंह ने याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रदेश सरकार को पुनर्वास नीति बनाने के आदेश दिए थे।

 
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग- कोर्ट के आदेश तक रोकें कार्रवाई
संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष और जगदंबा अस्पताल के मालिक रविंद्र गुर्जर ने बताया कि शासन की ओर से 22 सितंबर 2026 को नियमितीकरण नीति जारी की गई है। उनके मुताबिक, नई आवास नीति के तहत आवासीय भवन को व्यावसायिक में तब्दील कराया जा सकता है, जिससे लोगों को फायदा होगा।

शुक्रवार को रामलीला ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी से मिलकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने तक बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की गई। रविंद्र गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में फाइल मेंशन हो गई है। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है।

इन तीन निर्माणों का मुख्य हिस्सा अभी नहीं गिराया
उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह के अनुसार, शास्त्रीनगर के तीन अनधिकृत निर्माणों का मुख्य हिस्सा अभी ध्वस्त नहीं कराया गया है। इनमें सेक्टर-5 की नई सड़क टी-पॉइंट चौराहे पर स्थित ढाका कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-7 में मकान संख्या 210 और सेक्टर-2 के भूखंड संख्या 17 पर बना कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

इनमें रॉयल मंडप, ढाका कॉम्प्लेक्स और आर्टिका ग्रीन इन्फ्रा के नाम बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed