फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demolition Preparations Intensify in Uldepur, MDA Deposits Rs 35 Lakh; Action to Begin After Commission Team A

मेरठ: उल्देपुर में बुलडोजर चलाने की तैयारी तेज, मेडा ने जमा किए 35 लाख; आयोग की टीम पहुंचते ही होगी कार्रवाई

Fri, 02 Oct 2026 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Oct 2026 11:06 AM IST
सार

मेरठ के उल्देपुर में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी तेज हो गई है। मेडा ने न्यायिक आयोग के लिए 35 लाख रुपये जमा कर दिए हैं।

विज्ञापन
Demolition Preparations Intensify in Uldepur, MDA Deposits Rs 35 Lakh; Action to Begin After Commission Team A
उल्देपुर में अवैध कॉलोनियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के उल्देपुर गांव में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने न्यायिक आयोग के लिए 35 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। अब पुलिस फोर्स की मांग और कार्रवाई की तारीख को लेकर अधिकारियों के बीच मंथन जारी है।

विज्ञापन


आयोग की टीम पहुंचने के बाद कार्रवाई पर चर्चा
बृहस्पतिवार को भी मेडा अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि पुलिस फोर्स कब मांगी जाए और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किस दिन शुरू की जाए। अधिकारियों के बीच यह विकल्प भी चर्चा में रहा कि न्यायिक आयोग की टीम के उल्देपुर पहुंचने के बाद ही कार्रवाई शुरू की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  तीन गोली लगने के बाद भी बदमाशों से लोहा लेते रहे सुनील कुमार, मरणोपरांत मिला वीरता सम्मान; बेटे ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माणों की सूची तैयार
मेडा ने उल्देपुर क्षेत्र में मौजूद अवैध कॉलोनियों और निर्माणों की सूची तैयार कर ली है। इन निर्माणों को हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी की व्यवस्था भी कर ली गई है। कार्रवाई के लिए प्राधिकरण की टीम को भी तैयार रखा गया है।

पुलिस-प्रशासन से समन्वय की तैयारी
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार न्यायिक आयोग की टीम के उल्देपुर पहुंचते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न आए।

न्यायिक आयोग के लिए जमा किए 35 लाख
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में न्यायिक आयोग के गठन के लिए पहले चरण में 35 लाख रुपये जमा करने के आदेश दिए गए थे। इसके अनुपालन में मेडा ने निर्धारित राशि जमा कर दी है। अब आयोग की टीम के पहुंचने और कार्रवाई की तारीख को लेकर आगे की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed