फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demolish the illegal construction from Jali Kothi to Patel Nagar

जली कोठी से पटेल नगर तक अवैध निर्माण ध्वस्त कराए

Tue, 12 Oct 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Demolish the illegal construction from Jali Kothi to Patel Nagar
जली कोठी से पटेल नगर तक अवैध निर्माण ध्वस्त कराए
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। पहले दिन निगम की टीम ने पुलिस बल साथ लेकर छतरी वाले पीर, जली कोठी से लेकर पटेल नगर पुलिस चौकी तक अवैध निर्माण धवस्त कराए। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। पुलिस को देखकर कुछ व्यापारियों ने तो स्वयं ही सड़क पर रखा सामान समेट लिया। वहीं, कुछ व्यापारियों ने हंगामा करने का प्रयास किया।
सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी पीएसी व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। टीम ने सड़क पर रखे फर्नीचर, सीमेंट की चादर, लोहे का सामान आदि हटाना शुरू कर दिया। निगम के लेखपाल कुंवरपाल, राजकुमार और प्रवर्तन दल के सदस्यों ने पहले सभी व्यापारियों को स्वयं ही सामान सड़क से हटाने की अपील की। ऐसा न करने पर जेसीबी से अवैध कब्जों को ध्वस्त कराया गया। कुछ दुकानों के बाहर टीन शेड तोड़ी गई।
विज्ञापन

व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे सड़क पर सामान सजाकर कारोबार न करें। टीम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर, जितेंद्र पाल, मुनेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार अधाना, धीरज कुमार और यशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां चलेगा अभियान
- नगर निगम मंगलवार को बेगमपुल से इंदिरा चौक तक और सरधना रोड स्थित शिव चौक से बाईपास फ्लाईओवर एवं खिर्वा रोड बाईपास तक अभियान चलाएगा। इस मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को पिछले सप्ताह नोटिस देकर चेतावनी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed