फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demolis encrochment

सड़क से हटी लालकुर्ती पैठ, हंगामा

Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
demolis encrochment
कांवड यात्रा को लेकर सोतीगंज पर मीट की दुकाने बन्द कराते एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता
मेरठ। कांवड़ यात्रा से पहले रविवार को पुलिस का अमला सड़क पर उतर आया। पुलिस ने बल प्रयोग कर सड़क पर लगी लालकुर्ती पैठ को हटवाया। कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश कर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में 2017 में 14 स्थानों से सड़क से पैठ हटवाई गई थी, जिनमें लालकुर्ती पैठ मुख्य थी। लेकिन उसके बाद से फिर से बीच सड़क पर पैठ हटने लगी। लालकुर्ती बाजार में सड़क पर फड़, ठेले, दुकानों के सामने अतिक्रमण से लगातार जाम लगता है। रविवार दोपहर दो बजे सीओ कैंट संजीव देशवाल, एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता, इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह, एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह, टीआई अनिल मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस फोर्स नेे बेगमपुल चौराहे से लेकर जीरो माइल तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटे। उसके बाद पुलिस फोर्स ने बाउंड्री रोड पर मेट्रो अस्पताल तक अतिक्रमण हटवाया। लालकुर्ती पैठ में पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से लगी पैठ को हटाना शुरू किया तो कुछ दुकानदारों ने विरोध कर हंगामा किया। इस दौरान सीओ ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जा रहा है। पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। सड़क पर सामान रखने पर दुकानदारों को नोटिस देने शुरू कर दिए। शाम पांच बजे तक पुलिस ने अभियान चलाया। सीओ कैंट ने बताया अतिक्रमण और सड़क पर पैठ लगाने वालों को लेकर दिल्ली रोड, बेगमपुल, लालकुर्ती में 46 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने 32 वाहनों के चालान काटे, जो सड़क पर खड़े थे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा तक मीट की दुकानें बंद
17 जुलाई से सावन माह लगा रहा है। सावन माह लगते ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। दिल्ली रोड शहर का मुख्य मार्ग है जहां से भारी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होता है। पुलिस फोर्स ने दिल्ली रोड सोतीगंज में मीट की दुकानों को बंद करा दिया। एसओ सदर बाजार ने सभी छह दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा तक कोई भी किसी भी प्रकार की मीट की दुकान नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed