{"_id":"671eb12dba4ef37b8e0e1a77","slug":"demand-to-stop-ajmer-haridwar-train-at-tettiri-railway-station-meerut-news-c-28-1-bpt1002-120782-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टटीरी रेलवे स्टेशन पर अजमेर-हरिद्वार ट्रेन को रुकवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टटीरी रेलवे स्टेशन पर अजमेर-हरिद्वार ट्रेन को रुकवाने की मांग
Mon, 28 Oct 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के लोगों ने सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने टटीरी स्टेशन पर अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को रुकवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगोें को हरिद्वार जाने में किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
कस्बे के मुकेश रुहेला व विजय मानव ने सांसद को बताया कि सप्ताह में तीन दिन अजमेर से हरिद्वार तक ट्रेन जाती है। इसका ठहराव टटीरी रेलवे स्टेशन पर नहीं है, जबकि यह जिले का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं। वह कई बार ट्रेन का स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। ठहराव नहीं होने के कारण लोगों को हरिद्वार जाने में काफी परेशानी होती है और उन्हें दूसरी ट्रेन से जाना पड़ता है।
यदि अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का टटीरी में ठहराव हो जाएगा तो रेलवे विभाग की आय भी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। उन्हाेंने सांसद से जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।ब