फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to remove the occupation of farmers from the cremation ground land

Meerut News: श्मशान की भूमि से किसानों का कब्जा हटाने की मांग

Tue, 07 Apr 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove the occupation of farmers from the cremation ground land
माछरा। जर्जर अवस्था में खड़ा शमशान घाट का शवदाहभवन।फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। ग्राम प्रधानों ने एसडीएम मवाना को पत्र देकर माछरा में जर्जर अवस्था में खड़े श्मशान भवन का जीर्णोद्धार कराने और श्मशान की भूमि को किसानों से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है जिससे उसकी मरम्मत व अन्य कार्य वहां किया जा सके।
श्मशान गोविंदपुरी-माछरा रास्ते पर स्थित है। माछरा, नगली अब्दुल्ला और कासमपुर तीनों ग्राम सभा का यह संयुक्त श्मशान है। तीनों गांवों के मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार यहां किया जाता है। माछरा के प्रधान निर्मल शर्मा, नंगली अब्दुल्ला की ग्राम प्रधान मोहनी प्रीति त्यागी ने संयुक्त रूप से एसडीएम मवाना को पत्र दिया है कि उक्त श्मशान की भूमि पर आसपास के किसानों ने कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। उक्त भूमि पर पक्का निर्माण कार्य करना है। जमीन कम रहने से अंतिम संस्कार करने वालों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने योजना बनाई है कि श्मशान में अंतिम संस्कार करने वालों के बैठने के लिए बेंच, दो कमरे बनाए जाएं। वहां पर बना शवदाह भवन भी जर्जर अवस्था में है। इसकी मरम्मत भी कराएंगे। उधर, ग्रामीण भीम सिंह धर्म सिंह दयाचंद सुनील कुमार आदि ने डीएम को पत्र भेजकर श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed