फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to provide the benefits of 7th Pay Commission to the contractual employees of the body

निकाय संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने की मांग

Thu, 31 Jul 2025 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide the benefits of 7th Pay Commission to the contractual employees of the body
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस कार्यकर्ता एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। मुख्यमंत्री के नाम अखिल भारतीय सफाई मजदूर शाखा द्वारा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों की समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में संगठन ने कहा कि 18 वर्षों से संविदा का कलंक झेल रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, स्थानीय निकाय विभाग में संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिलाया जाए। विभाग में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी को समान कार्य, समान वेतन का लाभ दिया जाए। विभाग में नगर निगम, नगर पालिकाओं में संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ काटा जा रहा है, परंतु शासन के आदेश को दरकिनार कर नगर पंचायत में ईपीएफ नहीं काटा जा रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विकास प्रधान, राजेश, मोहम्मद अहसान, पप्पू, अंकित, संजीव कुमार, सतीश, ललीत, अनुज कुमार, अनिल कुमार विक्की, रमेश राकेश लोहरे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed