फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to make villages within 20 km radius toll free

Meerut News: 20 किमी के दायरे में आने वाले गांव टोल फ्री करने की मांग

Sat, 23 Nov 2024 04:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Demand to make villages within 20 km radius toll free
सरूरपुर। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। कई घंटे वाहनों को टोल फ्री कराया गया। संगठन जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों को टोल फ्री किया जाए।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर-ट्राॅली व बुग्गी के लिए अलग से लाइन बनाई जाए। टोल रोड पर पड़ने वाले क्रॉसिंग पर अंडरपास व ओवरब्रिज बनाए जाएं। हाईवे पर लाइट व साइन बोर्ड लगाए जाएं व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। हाईवे पर एंबुलेंस व फर्स्ट एड रूम की व्यवस्था की जाए। इस दौरान करीब 20 मिनट टोल फ्री कराया गया। इसके बाद दो लाइन खोल दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर को एनएचएआई के अधिकारियों और एसडीएम संग बैठक की जाएगी। यदि बैठक में उनकी मांग नहीं मानी गई तो संगठन के पदाधिकारियों से बात कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। दोपहर 12 बजे से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने शाम 5:00 बजे एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। इस दौरान ठाकुर राहुल, अंशुल तोमर, विजय राघव, श्याम सिंह चौहान, धीरज सिंह, अनिल, कपिल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed