{"_id":"64862d889e44b3a9d907e849","slug":"demand-to-install-rajesh-pilots-statue-in-the-university-meerut-news-c-72-1-mrt1060-2011-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवि में राजेश पायलट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवि में राजेश पायलट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
Mon, 12 Jun 2023 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। छात्र नेता विनीत चपराणा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। छात्र नेता ने बताया कि दिसंबर 2004 में सीसीएसयू में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के नाम से क्रीड़ा छात्रावास की स्थापना हुई थी। इस भवन में अब योग विज्ञान विभाग भी संचालित हो रहा है। कुछ माह पूर्व इस पूरी इमारत का नाम विवि प्रशासन द्वारा राजेश पायलट के नाम से कर दिया गया है। लंबे समय से छात्रों की मांग है कि इस भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। संवाद
विज्ञापन