फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to give Bharat Ratna to Mahatma Jyotiba Phule and Savitribai Phule

महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फूले को भारत रत्न दिए जाने की मांग

Fri, 25 Apr 2025 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to give Bharat Ratna to Mahatma Jyotiba Phule and Savitribai Phule
कलक्ट्रेट में भागीरथ सेना कार्यकर्ता एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद स्वामी कल्याण देव और महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फूले को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठनी शुरु हो गई है। बृहस्पतिवार को भागीरथ सेना के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फूले को भारत रत्न दिए जाने और समाज के नायकों के जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि महान समाज सुधारक एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा भूले के जीवन संघर्ष पर बनी फिल्म फुले को 11 अप्रैल 2025 को फुले के जन्मदिवस पर रिलीज होनी थी, किंतु कुछ लोगों द्वारा लगातार विरोध करते हुए फिल्म पर पाबंदी की मांग की थी। फिल्म फुले पर पाबंदी से भागीरथ सेना को ठेस पहुंची है। ज्ञापन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने दलितों -पिछड़ों, वंचितों और आदिवासियों के शिक्षा एवं विकास के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

पूर्व माता सावित्री बाई फुले और महात्मा ज्योतिबा बाई फुले को भारत रत्न दिए जाने और जन्माेत्सव पर अवकाश घोषित किए जाने, फिल्म को रिलीज करते हुए टैक्स फ्री करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमित सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, रविंद्र सैनी प्रधान बाबरी, रणवीर सैनी, अर्जुन सैनी, संजय सैनी, रामकुमार सैनी, सुमित, जय सिंह, धर्म सिंह, जय सिंह, शुभम सैनी, राजेंद्र सुनील सैनी, कहैया सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed