फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to get the culvert constructed after the festivals

Meerut News: पुलिया का निर्माण त्योहारों के बाद कराने की मांग

Thu, 12 Mar 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Demand to get the culvert constructed after the festivals
एआईएमआईएम कार्यकर्ता एस डी एम के स्टेनो को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर थाने के सामने पुलिया का निर्माण त्योहारों के बाद कराए जाने की मांग की है। एसडीएम के नाम स्टेनो को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि थाने के सामने नाले की पुलिया का निर्माण आगामी त्योहार ईद, नवरात्र व गन्ना किसानों को ध्यान में रखते हुए त्योहारों के बाद कराने, आगामी त्योहारों पर गैस आपूर्ति सुचारु रखने, जो लोग गोदाम से सिलिंडर ले रहे हैं, उनसे डिलीवरी चार्ज न लेने और कालाबाजारी बंद कराने, नगर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने की मांग की है। सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, महमूद शेख, असद सिद्दीकी, दिलशाद अंसारी, आबिद कुरैशी, राकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed