फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to end complete lockdown

संपूर्ण लॉकडाउन खत्म करने की मांग

Fri, 05 Jun 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to end complete lockdown
उद्यमियों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन

मेरठ। आईआईए मेरठ चैप्टर के पदाधिकारियों व उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जिले में हफ्ते में दो दिन रहने वाले संपूर्ण लॉकडाउन को खत्म करने की मांग की है।

आईआईए के अनुसार मेरठ नगर निगम क्षेत्र व मेरठ कैंट बोर्ड क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जो कि शासन की प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। जिला प्रशासन ने पूरे शहर में सप्ताह में 2 दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश दे रखे हैं, यह भी शासन के निर्देशों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि शहर के 98 में से 40 वार्ड कंटेनमेंट में है। ऐसे में अन्य 58 वार्डों में औद्योगिक गतिविधियों को चलाया जा सकता है, लेकिन यहां भी गतिविधियां बंद हैं। जो कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार गलत है। ऐसे में जिन वार्डों में अभी तक कोई कोरोना केस नहीं आया, उन्हें कंटेनमेंट में शामिल नहीं करना चाहिए। उद्यमियों ने मांग कि है अगर उद्योग नहीं चलेंगे तो आईआईए प्रवासी मजदूरों को कैसे रोजगार देगा। मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुसार ही कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएं और जिले में उद्योग धंधे व आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed