फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to dig the house of Tantrik Asad in search of Rihan's body

रिहान के शव की तलाश में तांत्रिक असद के घर की खोदाई की मांग

Tue, 15 Jul 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Demand to dig the house of Tantrik Asad in search of Rihan's body
सरधना (मेरठ)। नवाबगढ़ी गांव में तंत्रक्रिया के लिए दो मासूमों के हत्या के मामले में आशंका है कि आरोपी तांत्रिक असद ने रिहान की हत्या के बाद शव अपने घर में ही दबा दिया। परिजनों का आरोप है कि वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। परिजनों ने आरोपी के घर की खोदाई की मांग की है। आरोपी के बताए स्थान पर जेसीबी की खोदाई में कोई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को नहीं मिला है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि डीएम को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलने पर आरोपी के घर की खोदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

नवाबगढ़ी गांव में बृहस्पतिवार को तांत्रिक असद ने अपने पड़ोसी 14 वर्षीय उवैस का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आरोपी ने उवैस के पिता शकील को मेसेज कर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। शकील ने आरोपी को पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए थे। इसके बाद आरोपी ने उवैस की गला दबाकर हत्या कर शव अर्द्धनिर्मित मकान में ईंटों के ढेर के नीचे दबा दिया था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने उवैस की हत्या करने की बात को स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उवैस का शव बरामद कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने तीन महीने पहले लापता हुए 11 वर्षीय रिहान की हत्या करना भी कबूल किया था। दो मासूमों की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने आरोपी के परिजनों से मारपीट के दौरान पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लापता रिहान की जींस, जेब में रखा पांच रुपये का सिक्का व सिर के कुछ बाल बरामद किए थे। इस दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए पुलिस पर तमंचे से फायरिंग भी कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में असद के पिता इकरामुद्दीन और भाई रिहान, जुबैर, आरिफ व आसिफ को भी गिरफ्तार किया था। तीन माह पूर्व लापता हुए रिहान के शव का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक खाली प्लाॅट की जेसीबी से खोदाई भी कराई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से फावड़ों से खोदाई कर शव तलाश किया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने तंत्र क्रिया के लिए रिहान की हत्या कर शव अपने घर में ही दबा दिया। उन्होंने पुलिस से मांग आरोपी के घर की खोदाई कराने की मांग की है। फिलहाल तनाव का माहौल देखते हुए आरोपी के घर के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed