फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to close the liquor shop opening near the school

Meerut News: विद्यालय के पास खुल रहा शराब ठेका बंद करवाने की मांग

Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demand to close the liquor shop opening near the school
मवाना। सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों और अधिवक्ताओं ने एसडीएम दीपक माथुर को दिए पत्र में विद्यालय के पास खुल रहे शराब ठेके को बंद कराने की मांग की है। पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों व अधिवक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में नर्सरी से 10वीं तक कक्षाएं संचालित हैं। विद्यालय में छात्र व छात्राएं दोनों अध्ययनरत हैं। उनको ज्ञात हुआ है कि विद्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर एक शराब ठेका खोला जा रहा है। विद्यालय के पास शराब ठेका खोला जाना अनुचित है। पत्र में शराब ठेके पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की है। पत्र देने वालों में अधिवक्ता नरेंद्र कुमार रस्तौगी, एडवोकेट अमित रस्तोगी, एडवोकेट रामकृष्ण यादव, डॉ. अजयवीर गर्ग, जयप्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, अनिता, सुदेश, मुन्ना सिंह, अंकित, गीता शर्मा, महेंद्र सिंह, राजकुमारी आदि थे। एसडीएम ने तहसीलदार व थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed