फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand raised to remove illegal encroachment from 1,200 bighas of leased land; letter sent to the CM.

Meerut News: 1200 बीघा पट्टा भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

Fri, 09 Oct 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to remove illegal encroachment from 1,200 bighas of leased land; letter sent to the CM.
- वर्ष 2002 में आवंटित हुए थे पट्टे, कई पट्टाधारकों को अब तक नहीं मिला कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के चरला निहोरी गांव में करीब 1200 बीघा पट्टा भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने और पात्र पट्टाधारकों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जांच और सीमांकन कराने की मांग उठाई है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में तहसील प्रशासन की टीम ने गांव में पात्र व्यक्तियों को भूमि के पट्टे आवंटित किए थे। आरोप है कि पट्टे आवंटित होने के बावजूद कई पट्टाधारक आज तक अपनी भूमि पर कब्जा प्राप्त नहीं कर सके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण वर्तमान विधायक, ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए। जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर नियमानुसार कब्जा हटवाकर पात्र पट्टाधारकों को उनकी आवंटित भूमि दिलाई जाए। प्रार्थना पत्र में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अपनी आवंटित भूमि पर अधिकार मिलने की प्रतीक्षा कर रहे पट्टाधारकों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मांगेराम, महेंद्र, आनंद, तिलकराम, हरवीर, सीताराम, राजेश, कर्मपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed