फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand not to dig a drain in front of the temple

Meerut News: मंदिर के सामने नाला नहीं खोदने की मांग

Mon, 05 Oct 2026 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Demand not to dig a drain in front of the temple
मवाना। गांव पाली स्थित बाबा मोहनराम मंदिर के सामने गंदे पानी की निकासी के लिए नाला खोदने का विरोध करते हुए ग्रामीणों और मंदिर के सेवादार ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ लोग मंदिर के सेवादार से रंजिश रखते हैं और मंदिर के मुख्य गेट के सामने जबरन नाला खुदवाना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वहां नाले की कोई आवश्यकता नहीं है। मंदिर के सामने नाला खोदे जाने से परिसर में गंदगी फैलेगी और मंदिर की पवित्रता भंग होगी। ग्रामीणों ने एसडीएम से गुहार लगाते हुए मंदिर के सामने गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण रुकवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में कालूराम, श्याम सुंदरदास, सूरत सिंह, कर्मवीर, राहुल, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed