फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand from DM to get rid of jam and encroachment

Meerut News: डीएम से जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग

Mon, 03 Nov 2025 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Demand from DM to get rid of jam and encroachment
सरधना। नगर के लोगों ने जाम और अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर अ​धिकारियों को ज्ञापन दिया। संवाद
डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा जलभराव और गंदगी से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में जाम, अतिक्रमण और जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सोमवार को कस्बे के लोगों ने तहसील पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर नगर की इन गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।
समाजसेवी ऐनुद्दीन शाह के नेतृत्व में लोगों का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। इस दौरान नागरिकों ने बताया कि नगर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर गन्ना सीजन शुरू होने के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। सुबह से लेकर शाम तक मुख्य बाजार और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि सड़कों पर फैला अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को और बाधित कर रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर के कई इलाकों में मुख्य नाले की सफाई न होने से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों ने डीएम से मांग की कि नगर में जल्द अतिक्रमण हटाने, नालों की सफाई और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सुहेल कुरैशी, शहजाद मिर्जा, इरशाद, नईम खान, रिजवान और शाहवेज अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed