फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand from CO to reveal details of farmer's murder

Meerut News: सीओ से की किसान की हत्या के खुलासे की मांग

Wed, 11 Dec 2024 05:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Demand from CO to reveal details of farmer's murder
परीक्षितगढ़। बीस दिन पूर्व ग्राम आलमगीरपुर बढ़ला निवासी किसान की हत्या का खुलासा नहीं होने पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी परिजनों के साथ सीओ से मिले। यहां परिजनों की सीओ सदर देहात से तीखी नोकझोंक भी हुई। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को 15 दिसंबर तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। उन्होंने सीओ से जल्द हत्या के खुलासे की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम आलमगीरपुर बढ़ला निवासी किसान कोविंद्र की 20 नवंबर को ग्राम अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव के जंगल में ईंख के खेत में बदमाशों ने चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या का खुलासा करने के लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी क्राइम अवनीश , एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला घटना स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस को शव के पास से दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, चप्पले भी बरामद की थी। पुलिस ने हत्या का राजपाश करने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विसलांस सहित अनेक टीम लगा रखी है। दर्जनों सीसीटीवी की फूटेज भी खंगाल चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी कुशल पाल मृतक के परिजनों के साथ थाने पहुंचे और हत्या का खुलासा नहीं होने पर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख कार्यालय में बैठी सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने भाकियू के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला की यूनियन के पदधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने 15 दिसंबर तक हत्या का खुलासा नहीं होने पर 16 दिसंबर से थाना परिसर में अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान भाकियू टिकैत के मंडल महासचिव विरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह, मंडल सचिव मोंटी चौधरी, जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह, ब्लाॅक उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह, जिले सिंह, हरेंद्र सिंह, हसंवीर सिंह, सुंदर चौधरी, गुड्डू सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed