फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for stoppage of Delhi-Haridwar Express at Sakauti Tanda station intensifies

Meerut News: सकौती टांडा स्टेशन पर दिल्ली–हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज

Sat, 21 Mar 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Delhi-Haridwar Express at Sakauti Tanda station intensifies
दौराला - ट्रेन के सकौती स्टेशन पर ठहराव के लिए सुनील भराला को मांग पत्र सौंपते ग्रामीण। स्रोत :
दौराला। सकौती टांडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने ट्रेन संख्या 14303/04 दिल्ली–हरिद्वार एक्सप्रेस के सकौती टांडा स्टेशन पर पुनः ठहराव की मांग तेज कर दी है। स्थानीय निवासियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों व दैनिक यात्रियों का कहना है कि कोरोना काल से पहले ट्रेन यहां रुकती थी लेकिन बाद में बिना स्पष्ट कारण के ठहराव बंद कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 500 से अधिक मासिक पास धारक दिल्ली व हरिद्वार के लिए सफर करते हैं। नगली तीर्थ स्थल होने के कारण भी यहां श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद ट्रेन का ठहराव न होना जनहित के विपरीत बताया जा रहा है। लोगों को अब दूरदराज के स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। इससे समय व धन का अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला से हस्तक्षेप की मांग की है। सुनील भराला ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही रेल मंत्री से मिलकर सकौती टांडा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर प्रयास करेंगे। लोगों का कहना है कि मांग पूरी होने पर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

दौराला - ट्रेन के सकौती स्टेशन पर ठहराव के लिए सुनील भराला को मांग पत्र सौंपते ग्रामीण। स्रोत :

दौराला - ट्रेन के सकौती स्टेशन पर ठहराव के लिए सुनील भराला को मांग पत्र सौंपते ग्रामीण। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed