Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for salary hike for sanitation workers; memorandum submitted in Khiwai-Harra

Meerut News: सफाई कर्मचारियों के बढ़े वेतन की मांग, खिवाई-हर्रा में ज्ञापन

Wed, 25 Nov 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for salary hike for sanitation workers; memorandum submitted in Khiwai-Harra
सरधना। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नए शासनादेश के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन दिलाने की मांग को ले
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के लिए बढ़े वेतन की मांग की है। संगठन ने नगर पंचायत खिवाई और हर्रा में ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन ने बुधवार को दोनों नगर पंचायतों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को नए शासनादेश का लाभ तत्काल देने की मांग की। इस पर हर्रा की अधिशासी अधिकारी और खिवाई की अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने सहमति जताई। उन्होंने अगले माह से बढ़े हुए वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। विनोद कुमार बेचैन ने बताया कि उन्होंने पहले मंडलायुक्त के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

सरधना में यूनियन की शाखा अध्यक्ष सुगन चंद धींगान के आवास पर बैठक हुई। राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि पांच दिसंबर को मेरठ के चेंबर ऑफ कॉमर्स में संगठन का अधिवेशन होगा। इसमें संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने पर विचार होगा। ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी भर्ती शुरू कराने की रणनीति भी बनेगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिपाल वाल्मीकि, सुभाष चंद चावरिया, सुगन चंद धींगान, अमित चौटाला, बबलू, संजय कुमार, प्रीतम सिंह, विजय कुमार और बृजमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed