फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for sacking Yogi Sarkar, SP leader speaks on Saharanpur riots

योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग, सहारनपुर दंगे पर बोले सपा नेता

Thu, 25 May 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 25 May 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Demand for sacking Yogi Sarkar, SP leader speaks on Saharanpur riots
सहारनपुर में हुआ था बवाल

सहारनपुर में शब्बीरपुर की घटना के बाद लगातार हो रहीं घटनाओं को लेकर विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी जिम्मेदार बताया है। सपा ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में गंगोह के विधानसभा प्रभारी चौधरी रुद्रसेन ने कहा है कि शब्बीरपुर में मजबूत सुरक्षा के बावजूद जातीय संघर्ष की घटना सरकार की विफलता साबित करती है। उन्होंने मांग की है कि योगी सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। बैठक में प्रवीन बांदूखेड़ी, नवाब गुर्जर, देवेंद्र चौधरी, वीरेंद्र तोमर, सत्यप्रकाश गुप्ता, मांगेराम गौतम, मुस्तफा, राव लाखन सिंह, राव वजाहत, सचिन कश्यप, बालिस्टर चौधरी, सुधांशु गुर्जर, महावीर सिंह, ओमवीर सिंह, नितिन, नीटू, विकास शामिल रहे।

विज्ञापन

आम लोगों में डर का माहौल बना

Demand for sacking Yogi Sarkar, SP leader speaks on Saharanpur riots
सहारनपुर में हुआ था भारी बवाल

भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष वैश्य ने कहा कि जिले के हालात बिगड़ने के कारण व्यापारी वर्ग और आम लोगों में डर का माहौल बन गया है। प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन जिले में कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहा है। राजकुमार गुप्ता, यशपाल बब्बर ने कहा कि व्यापार मंडल पूरी तरह पुलिस और प्रशासन के साथ शांति व्यवस्था बहाल कराने में साथ है। वह लोगों में सौहार्द कायम करने के लिए अधिकारियों का सहयोग करेंगे और बैठकें कराएंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष नितिन गर्ग, सन्नी तोमर, योगेंद्र परमार, कपिल बब्बर, अजय कुमार, तरुण शर्मा, नरेंद्र वर्मा, अजय राठी, विकास सूद, शुभम अग्रवाल मौजूद रहे।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिला महामंत्री रणधीर सिंह द्वारा जारी बयान में कहा है कि अधिकारी दलितों से शांति की अपील कर रहे हैं और राजपूत समाज के लोगों को निहत्थे दलितों पर तलवारों एवं गोलियों से मारने की छूट दे रखी है। पक्षपात पूर्ण नीतियों के चलते घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

शब्बीरपुर के जातीय संघर्ष पर चिंता जताई

Demand for sacking Yogi Sarkar, SP leader speaks on Saharanpur riots
लोगों पर समझाते पुलिसकर्मी

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में शब्बीरपुर के जातीय संघर्ष पर चिंता जताई और प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक में संस्थापक केएल अरोड़ा, प्रेम छोकरा, जसवीर सिंह गंभीर, राजेंद्र कुमार जैन, अनुपमा महाजन, परमजीत बोपाराई, जगरोशन धीमान, डाक्टर पीके शर्मा, केसी वालिया, केएल दावड़ा, केएल बब्बर, हरीश आहूजा मौजूद रहे।

अखिल भारतीय चमार महासंघ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां सहारनपुर को लोकसभा चुनाव की प्रयोगशाला के रूप में बनाना चाहते हैं। जिसे किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। समाज को शांति एवं धैर्य से स्थिति का सामना करना चाहिए। कोई असंवैधानिक कार्य नहीं करना चाहिए। जो लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं उनके साथ प्रशासन सख्ती से पेश आए। बैठक में रोहित सरपंच, ब्रह्मपाल सिंह, राजीव भारती, शीशराम रवि, सुरेंद्र, सूर्य कर्णवाल, मांगेराम, अनुज कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed