फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for One Day, One Trade from outside areas of the city

शहर के बाहरी क्षेत्रों से उठी वन डे, वन ट्रेड की मांग

Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for One Day, One Trade from outside areas of the city
शहर के बाहरी क्षेत्रों से उठी वन डे, वन ट्रेड की मांग
विज्ञापन

मेरठ। शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ अब शहर के आउटर क्षेत्र के व्यापारिक संगठन भी वन डे, वन ट्रेड की मांग कर रहे हैं। दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ सहित सरधना, मवाना का उदाहरण देते हुए व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग और आवश्यक आदेशों का पालन करने की हामी भरी है। साथ ही दुकानों में रखे करोड़ों के माल की शुरुआत में जांच करने और दुकानों की सफाई करने की मांग की है। शनिवार को कंकरखेड़ा के 12 व्यापारिक संगठनों ने जिलाधिकारी के नाम थाना प्रभारी कंकरखेड़ा को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।
कंकरखेड़ा के व्यापारिक संगठनों ने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु व्यापार संचालित करने वाले व्यापारी 60 दिन से बंदी से प्रभावित हैं। कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि कंकरखेड़ा में अभी तक किसी भी तरह का कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। प्रशासन को व्यापारियों की आवश्यकता और क्षेत्रीय लोगों की जरूरतों को दृष्टिगत रखते हुए बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज पंवार ने कहा कि जिला प्रशासन की शर्तों का पूर्ण रूप से व्यापारी पालन करने को तैयार हैं। मवाना और सरधना की तर्ज पर कंकरखेड़ा के बाजारों को वन डे, वन ट्रेड की रणनीति के तहत खोलकर व्यवस्था बनाई जाए। बाजार खोलने और बंद करने की समय सीमा निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना रोड व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा दुकानों को स्वयं व्यापारी सैनिटाइज करेंगे और बाजार को निगम सैनिटाइज कराए। ऐसे में बीमारी का खतरा कम होगा। दुकानों में पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।
गुरुनानक बाजार व्यापार संघ महामंत्री विनोद सिंघल ने कहागर्मी बढ़ने के कारण इस समय फल, सब्जी और राशन के अलावा क्षेत्रीय लोगों के लिए इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें खोली जानी आवश्यक है।
होम्योपैथिक व्यापार संघ अध्यक्ष डॉ. टीपी सिंह ने कहा स्टेशनरी, कॉपी, किताबों की दुकान न खुलने के कारण दो माह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। मोबाइल पर काम करने से बच्चों की आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी, गणेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, राजेश खन्ना, दीपक चौधरी, हेतराम शाक्य, संदीप गोयल, विनोद सिंघल, किशन कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed