फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for measurement of cemetery land and action against tree cutters

Meerut News: कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराने व पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई कराने की मांग

Fri, 24 Oct 2025 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for measurement of cemetery land and action against tree cutters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाकियू किसान संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर हिंदू कब्रिस्तान (बच्चों वाला) से पालिका ठेकेदार द्वारा सरकारी पेड़ कटवाए जाने व चहारदीवारी कराकर कब्जा धारकों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। मोर्चा ने चहारदीवारी का निर्माण कार्य तुरंत रुकवाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि तहसील के पीछे हिंदू कब्रिस्तान स्थित है। इस पर नगर पालिका द्वारा चहारदीवारी कराई जा रही है। नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा सरकारी पेड़ों को कटवा दिया गया है। नगर पालिका द्वारा कब्रिस्तान की पैमाइश नहीं कराई गई है और न ही पालिका ठेकेदार द्वारा निर्माण के लिए कोई अनुमति ली गई है। जबकि उक्त भूमि में सरकारी रास्ता जो कब्रिस्तान के रकबे से बाहर है वर्तमान में कब्रिस्तान में चल रहा है। नगर पालिका के जेई व ठेकेदार कब्जाधारकों को लाभ पहुंचा रहे हैं। पत्र में चहारदीवारी का कार्य तुरंत रुकवाकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है। तहसील टीम गठित कर शिकायतकर्ता के सामने पैमाइश कराई जाए व पेड़ काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed