{"_id":"6957cf2943d12e83920513dd","slug":"demand-for-impartial-investigation-in-case-of-cutting-of-300-votes-in-tehrki-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110923-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेहरकी में 300 वोट काटने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेहरकी में 300 वोट काटने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
सरधना। भाकियू किसान सभा ने टेहरकी गांव में तीन सौ वोट काटने के मामले में ज्ञापन दिया। संगठन
भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने बैठक कर नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव टेहरकी में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से लगभग 300 मतदाताओं के नाम काटे जाने का मामला गंभीर होता जा रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के जिला अध्यक्ष निखिल राव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
निखिल राव ने कहा कि काटे गए मतों में से करीब 150 वोट पूरी तरह वैध हैं, जिनके मतदाता पिछले 20 वर्षों से लगातार मतदान करते आ रहे हैं। इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना, आपत्ति अथवा वैधानिक प्रक्रिया के मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। निखिल राव ने आरोप लगाया कि बीएलओ द्वारा यह कार्रवाई मनमाने और संदिग्ध तरीके से की गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन और ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक के उपरांत नायब तहसीलदार सरधना भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, 150 पूर्णतः वैध मतदाताओं सहित सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल मतदाता सूची में बहाल करने और दोषी बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सहरोज मलिक, शादाब खान, मुंफ़रीद, सरफराज अंसारी, साबिर अंसारी, सिराजुद्दीन मलिक, आदिल, साजिद, शाहिद आरिफ, नजाकत खान, अहसास, शाकिर, फईम, मजहर रहे।
विज्ञापन
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि बीडीओ सरधना को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।