फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for heaters and hot water in primary schools

Meerut News: प्राइमरी स्कूलों में हीटर-गर्म पानी की मांग

Tue, 16 Dec 2025 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 16 Dec 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for heaters and hot water in primary schools
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के नेता अंकित चौधरी ने मंगलवार को एडी बेसिक से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों में ठंड से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि दिसंबर की कड़ाकड़ाती सर्दी में छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मेरठ उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर है, जहां कक्षा 1 से 8 तक के नन्हे छात्र-छात्राएं ठंड सहन नहीं कर पा रहे। अंकित चौधरी ने एडी बेसिक दिनेश कुमार यादव को अवगत कराया कि क्लास रूम में हीटर और पीने के लिए गर्म पानी की सुचारु व्यवस्था की जाए। इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भी पत्र भेजा गया। मुलाकात के दौरान सौरभ पंडित, दिनेश कोरी, शुभम अग्रवाल, सौरव अत्री, नितिन कुमार और तरुण कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed