{"_id":"64bc44bc98bc71c22f0a2496","slug":"demand-for-fire-station-could-not-be-fulfilled-in-many-years-meerut-news-c-44-1-smrt1055-634-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कई वर्षों में फायर स्टेशन की मांग नहीं हो सकी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कई वर्षों में फायर स्टेशन की मांग नहीं हो सकी पूरी
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र में कई वर्षों से फायर स्टेशन की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक फायर स्टेशन की स्थापना नहीं हो सकी। शनिवार को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। दमकल की गाड़ियां अगर तुरंत पहुंच जातीं तो इतना नुकसान होने से बच सकता था।
नगर में आग लगने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कई वर्ष पूर्व अशोक की लाट पर दो बार कई दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया था। मोहल्ला पीरजादगान और ईदगाह रोड पर आतिशबाजी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से क्षेत्र के लोग कई वर्षों फायर स्टेशन की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती है। तब तक आग से काफी नुकसान हो जाता है। गंगनहर कांवड़ मार्ग स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी हर समय खड़ी रहती है। जिसकी पानी की क्षमता भी काफी कम है। यहां चंद कर्मचारी ही तैनात हैं। जो आग की बड़ी घटना पर असहाय दिखाई देते हैं।
-- -- -- -- -
चार अग्निशमन यंत्रों के सहारे थाना, लोगों ने बाल्टियों में भरकर डाला पानी
सरधना। थाना सरधना में शॉट सर्किट से आग लगने से तेज धमाकें हुए। जिसके बाद थाने में मौजूद चार अग्निमशन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन भयंकर आग लगने से चारों अग्निशमन यंत्र समाप्त हो गए। जिसके बाद पास में मौजद सीएचसी में सेे अग्निमशन यंत्र लेकर मौके पहुंचा गया और आग को बुझाया गया। लेकिन हालात काबू में नहीं होने पर फायर ब्रिगेड व पालिका के टैंकर से आग बुझाई गई। वहीं, कस्बे के लोगों ने भी बाल्टियों से पानी भरकर आग बुझाने में लगे रहे।