फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for ban on elections of Damodar Colony Cooperative Society

दामोदर कॉलोनी सहकारी समिति के चुनाव पर रोक की मांग

Tue, 05 Aug 2025 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for ban on elections of Damodar Colony Cooperative Society
मेरठ। गढ़ रोड स्थित दामोदर कॉलोनी के निवासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत करके सहकारी समिति के छह अगस्त को होने वाले चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दामोदर कॉलोनी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के तहत 1966 में स्थापित की गई थी। इसमें प्लाटों का आवंटन दामोदर सहकारी आवास समिति लिमिटेड मेरठ के माध्यम से किया गया था। कॉलोनी में दो पार्क बनाए गए थे। इसमें एक पार्क लगभग 7000 गज का है। इस पर भूमाफिया द्वारा कब्जे का प्रयास किया जाता रहा है। अब बाहरी लोगों द्वारा सहकारी समिति के चुनाव में खड़े होने का प्रयास किया जा रहा है। कॉलोनी में 64 प्लाट है, जबकि वोटर लिस्ट में 138 नाम दर्ज हैं। इसलिए छह अगस्त को होने वाले चुनाव रोके जाएं और आधार कार्ड से वोटर लिस्ट का सत्यापन कराया जाए। दामोदर कॉलोनी को नगर निगम द्वारा हस्तांतरित किया जाए। बिना सत्यापन के वोटर लिस्ट को अप्रूव करने वालों पर कार्रवाई की जाए। पार्क की जमीन को नगर निगम द्वारा अधिग्रहित करके सदुपयोग में लाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed