फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for arrest of those who destroyed the idol

Meerut News: मूर्ति खंडित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 01 Oct 2023 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of those who destroyed the idol
परीक्षितगढ़। एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर में शरारती तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर में देवताओं की मूर्तियां खंडित कर दी थी। शनिवार को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिला महांमत्री के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी व नई मूर्ति स्थापित नहीं करवाने पर पुलिस के प्रति रोष जताया। ग्रामीणों ने पुलिस को एक सप्ताह के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम अगवानपुर के बीच में प्राचीन शिव मंदिर है तथा मंदिर परिसर में ही कक्षा पांच तक का स्कूल भी संचालित है। गत शनिवार रात्रि शरारती तत्वों ने गांव का माहौल खराब करने के लिए मंदिर में भगवान गणेश, हनुमान एवं नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया था। थानाध्यक्ष चमन प्रकाश शर्मा ने हंगामा कर रहे लोगों को शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी, नई मूर्तियां स्थापना व मंदिर परिसर में कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहनी के जिला महांमत्री महेंद्र फौजी ने कहा कि खंडित मूर्तियों का विसर्जन कराना और नई मूर्तियां स्थापित कराना तो दूर पुलिस मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगवा पाई। न ही आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की लापरवाही के कारण गांव की फिजा खराब हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को नई मूर्तियां स्थापित करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने व सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। बैठक में तरुण कौशिक, अरविंद शर्मा़, हरिओम रस्तोगी, सोनू यादव, रतनू प्रजापति, संजय रस्तोगी, मोहित भाटी, ईश्वर सिंह, नीरज रस्तोगी, पुलित रस्तोगी और आशीष रस्तोगी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed