फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for arrest of accused in lineman firing case

Meerut News: लाइनमैन गोलीकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 17 Dec 2025 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused in lineman firing case
सरधना। गांव छुर में बीते सप्ताह संविदा लाइनमैन राकेश पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित पक्ष ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अलीपुर गांव निवासी नरेशपाल छुर गांव स्थित बिजलीघर में लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। छुर गांव का एक किसान नलकूप पर अवैध तार डालने के लिए दबाव बना रहा था। नरेशपाल के मना करने पर 7 दिसंबर को आरोपी पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां लाइनमैन को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी अंकुश और उसके पिता प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अंकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि प्रदीप अभी तक फरार है। दस दिन बीतने पर भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed