{"_id":"69e7a49eb05c46fab408c8f4","slug":"demand-for-an-electricity-office-in-the-partapur-industrial-area-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1166837-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कार्यालय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कार्यालय की मांग
विज्ञापन
- शहर में स्थानांतरण होने के बाद से उद्यमी हो रहे परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। औद्योगिक क्षेत्र परतापुर एवं आसपास के उद्यमियों ने विद्युत कार्यालय को परतापुर क्षेत्र के उद्योगपुरम में ही स्थापित करने की मांग की। इस संबंध में पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन दिया गया।
औद्योगिक क्षेत्र संगठन के अध्यक्ष निपुन जैन ने कहा कि यहां के विद्युत कार्यालय को शहर क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे उद्यमियों को परेशानी हो रही है। अधिकांश उद्योग परतापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में हैं। इसलिए उद्यमियों को शहर स्थित कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल होने के कारण उद्यमियों को प्राथमिकता नहीं मिल पा रही है।
उद्यमियों ने बताया कि पूर्व में ईडीडी प्रथम कार्यालय उद्योगपुरम में स्थापित होने और अधिशासी अभियंता की नियुक्ति के कारण समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता था। ज्ञापन में मांग की गई है कि उद्योगों से संबंधित सभी विद्युत कनेक्शन एवं कार्यों को दोबारा ईडीडी प्रथम उद्योगपुरम ( परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया ) में स्थानांतरित किया जाए।