फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for action against those who cut trees in the open

Meerut News: खुले में कटान करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Mon, 25 May 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who cut trees in the open
मवाना। विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम स्टेनो को ज्ञापन देकर मखदूमपुर बस स्टैंड के पास मदरसे में बकरीद पर खुले में पशुओं का कटान करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम के स्टेनो सावेज को दिए ज्ञापन में बताया कि 28 मई को बकरीद का पर्व है। संगठन द्वारा मांग की गई कि मुस्लिम समुदाय को सख्त हिदायत दी जाए कि पर्व पर बकरे की ही कुर्बानी दी जाए, खुले में किसी प्रकार का मांस, हड्डी न डाली जाए। विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई अवैध कटान विशेष रूप से मखदूमपुर बस स्टैंड के पास मदरसे में न हो। इसके लिए वहां पर फोर्स का इंतजाम किया जाए। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु अग्रवाल, पप्पू, हर्ष रस्तोगी, अहसास उपाध्याय, यश कुमार, बाल्ले, अभिषेक रस्तोगी, दीपक धमीजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed