{"_id":"6a184ed7417cc650e50908f9","slug":"demand-for-a-separate-power-plant-in-hastinapur-letter-sent-to-energy-minister-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104938-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हस्तिनापुर में अलग से बिजली घर की मांग, ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हस्तिनापुर में अलग से बिजली घर की मांग, ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन
- बिजली की परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने आगे बढ़ाए कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। भीषण गर्मी के बीच नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में करोड़ों रुपये खर्च कर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना और सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाने के बावजूद उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है। दिनभर बिजली की आंख-मिचौली और कम वोल्टेज के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मोहल्लों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं।
नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर नगर के लिए अलग विद्युत उपखंड केंद्र और 33/11 केवी सबस्टेशन स्थापित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माखननगर सड़क स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन से नगर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों की विद्युत आपूर्ति संचालित की जा रही है। यहां 10 एमवीए, 10 एमवीए (देहात) और 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे विद्युत भार के कारण नगर में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
चेयरपर्सन ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को भेजे पत्र में कहा कि नगर की करीब 35 हजार आबादी और लगातार बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए 10 एमवीए क्षमता का अलग 33/11 केवी सबस्टेशन स्थापित कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बयान....
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जहां भी लो-वोल्टेज या अघोषित कटौती की समस्या सामने आ रही है, वहां त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं। -दिनेश खटीक, राज्य मंत्री