फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delivery boy dies after being hit by a vehicle on the Gang Canal Kanwar Patri route.

Meerut News: गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

Fri, 02 Oct 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy dies after being hit by a vehicle on the Gang Canal Kanwar Patri route.
- दो साथी घायल, बाइक से बुलंदशहर से हरिद्वार घूमने जा रहे थे तीनों दोस्त
विज्ञापन

- परिजनों ने कार्रवाई से किया इन्कार, शव लेकर गांव लौट गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना(मेरठ)। गंगनहर के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अटेरना और दौराला पुल के बीच बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। बुलंदशहर जनपद निवासी तीनों युवक दो बाइकों से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक विपिन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के जनोरा गांव निवासी विपिन (20) पुत्र लेखराज चरखी दादरी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ दो बाइकों पर हरिद्वार घूमने के लिए निकला था। एक बाइक पर विपिन के साथ मनीष पुत्र हरकेश और पुनीत पुत्र शोदान सवार थे, जबकि उनके अन्य साथी दूसरी बाइक से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि गाजियाबाद से मुरादनगर होते हुए सभी गंग नहर के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे। देर रात सरधना थाना क्षेत्र में अटेरना और दौराला पुल के बीच उनकी बाइक को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ बैठे मनीष और पुनीत भी सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में मनीष के हाथ में गंभीर चोट आई। पीछे दूसरी बाइक पर चल रहे दोस्तों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सरधना सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही जनोरा गांव में परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने तहरीर नहीं दी। सीओ ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों ने उसे तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed