फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deliberations on the Preservation of Education and Culture

Meerut News: शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर मंथन

Fri, 31 Jul 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on the Preservation of Education and Culture
सुभारती में एआईयू की राष्ट्रीय सांस्कृतिक बोर्ड की बैठक में शामिल हुए देशभर के कुलपति और शिक्षाविद
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के अनुरूप सांस्कृतिक गतिविधां बढ़ाने पर बनी सहमति
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की 18वीं नेशनल कल्चरल बोर्ड मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद और कला एवं संस्कृति विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय युवा महोत्सव की रूपरेखा पर मंथन किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सम-कुलाधिपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, कुलपति प्रो. मुनीश सी. रेड्डी, एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल, संयुक्त सचिव डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मुनीश सी. रेड्डी ने कहा कि शिक्षा, कला और संस्कृति का समन्वय ही संवेदनशील और उत्तरदायी समाज का निर्माण करता है। छत्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने वर्चुअल संबोधन में प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक सांस्कृतिक गतिविधि से जोड़ने का आह्वान किया और विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि शिक्षा के साथ कला, साहित्य और संस्कृति को समान महत्व दिए बिना विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से भी सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed