Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi trade fare meerut involvement

Meerut News: ट्रेड फेयर में मेरठ की डबल धमक, खेल के सामान के साथ रेवड़ी-गजक की भी धूम

Sat, 21 Nov 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi trade fare meerut involvement
... ओडीओपी स्पोर्ट्स गुड्स और ओडीओसी रेवड़ी-गजक के स्टॉल पर उमड़ रहे खरीदार, विदेशी ग्राहकों ने दिए बड़े ऑर्डर
विज्ञापन

... मेरठ के सात स्टॉल लगे, चार पर स्पोर्ट्स गुड्स की बिक्री; रेवड़ी-गजक को पहली बार मिला इतना बड़ा मंच
आशुतोष भारद्वाज
मेरठ।
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में इस बार मेरठ के खेल उत्पादों के साथ पारंपरिक स्वाद रेवड़ी-गजक की भी धूम है। एक तरफ एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं एक जिला एक व्यंजन ( ओडीओसी ) के तहत रेवड़ी-गजक के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में मेरठ के कुल सात स्टॉल लगाए गए है। जिनमें चार स्टॉल स्पोर्ट्स गुड्स के हैं।
स्पोर्ट्स गुड्स के स्टॉल पर क्रिकेट बैट, फुटबॉल, बॉक्सिंग ग्लव्स, जिम उपकरण और स्पोर्ट्स वियर की अच्छी बिक्री हो रही है। देशी खरीदारों के साथ विदेशी ग्राहक भी मेरठ के उत्पादों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और बड़े ऑर्डर दे रहे हैं। स्टॉल संचालकों का कहना है कि ओडीओपी का बोर्ड देखकर ही ग्राहक रुक जाते हैं। उन्हें भरोसा रहता है कि यहां मेरठ के वास्तविक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे।
विज्ञापन

इस बार ट्रेड फेयर में रेवड़ी-गजक को भी विशेष पहचान मिली है। जिला प्रशासन की ओर से ओडीओसी योजना के तहत मेरठ के इस पारंपरिक व्यंजन की विशेष ब्रांडिंग की गई है। इसके लिए अलग ब्लॉक भी तैयार किया गया है। गुड़ और तिल की गजक, गुड़ की रेवड़ी, ड्राई फ्रूट्स, गुड़ की पंजीरी, चॉकलेट रेवड़ी, काजू गजक और कतली लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। सर्दी की दस्तक के साथ इन उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि ओडीओसी योजना के बाद मेरठ की रेवड़ी-गजक को पहली बार इतना बड़ा मंच मिला है। पहले इसकी पहचान मुख्य रूप से मेरठ तक सीमित थी, लेकिन अब दिल्ली के साथ विदेशी मेहमान भी इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं। ट्रेड फेयर में खेल और स्वाद का यह संगम मेरठ के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिला रहा है।

ट्रेड फेयर 27 नवंबर तक चलेगा। मेरठ के व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार स्पोर्ट्स गुड्स के साथ रेवड़ी-गजक के कारोबार में भी करोड़ों रुपये के ऑर्डर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed