फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Saharanpur Highway: First Corona and now rainy slow down construction

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे: पहले कोरोना और अब बरसात ने धीमी की निर्माण की चाल 

Thu, 20 Aug 2020 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2020 10:44 PM IST
सार

- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 23 मई तक होना था पूरा निर्माण
- कोरोना संक्रमण के कारण निर्माण रूक जाने से बढ़ गई मुश्किल

विज्ञापन

विस्तार

पहले कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन और अब बरसात ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और सोनीपत-गढ़ हाईवे निर्माण की रफ्तार की गति को धीमा कर दिया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 23 मई तक पूरा होना था, लेकिन अब तक यह अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 155.125 किमी होगा। अनुमानित लागत 1505.72 करोड़ हैं। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां कट से शामली बाईपास तक 61.409 किमी का निर्माण चल रहा है। पहले चरण के 61.409 किमी के हिस्से की अनुमानित लागत 726.33 करोड़ हैं।
विज्ञापन


निर्माण कार्य 23 मई 2020 तक पूरा होना था। लेकिन लॉकडाउन में कार्य थम गया। इसलिए निर्माण की अवधि छह माह के लिए बढ़ाई गई थी। कृष्णा कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएन सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा करने की अवधि नवंबर तक है। लेकिन दो माह में ही पूरा कार्य करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अधूरा पड़ा निर्माण
बड़ौत में तीन किलोमीटर, बावली में 200 मीटर व किशनपुर बिराल गांव में लगभग डेढ़ सौ मीटर का काम अभी अधूरा है। जिवाना गांव के पास टोल प्लाजा बन रहा है।

यहां बनेंगे टोल प्लाजा
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर तीन टोल प्लाजा बनेंगे। इनमें  एक मंडोला, दूसरा बागपत के जिवाना व तीसरा शामली के जलालाबाद में बनेगा।

बागपत-मेरठ हाईवे का हाल
सोनीपत-गढ़ हाईवे का जिले के हिस्से में निर्माण तो शुरू हुआ, लेकिन पहले कोरोना संक्रमण और अब बरसात से मुश्किलें खड़ी हो गई है। छह महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य ने अब तक गति नहीं पकड़ी है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बालैनी से बागपत के बीच करीब 25 किमी के टुकड़े के पहले निर्माण शुरू किया गया। पुरानी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन अभी कार्य समतलीकरण और पुलिया निर्माण से आगे नहीं बढ़ा है। 

इस तरह बनेगा यह मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के 43.78 किमी के टुकड़े का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया था। मार्ग की लागत 371.37 करोड़ है। इस पर 11 पुल, छह पुलिया और एक टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे हरियाणा को भी लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed