{"_id":"6ab68b4148febcbf6f0cf01b","slug":"delhi-police-raid-in-mawana-traders-create-a-ruckus-in-protest-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113545-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना में दिल्ली पुलिस का छापा, विरोध में व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना में दिल्ली पुलिस का छापा, विरोध में व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। दिल्ली में 22 किलो गांजा के साथ पकड़े गए एक आरोपी द्वारा मवाना के गोल मार्केट से बैग खरीदने का मामला सामने आया है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली जीआरपी के दरोगा पकड़े गए आरोपी को लेकर मवाना पहुंचे और एक दुकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने हंगामा किया।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी महमूद उर्फ मुन्ना को बीते दिनों अजमेरी गेट, दिल्ली जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से 22 किलो गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में मुन्ना ने बताया कि गांजा ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया बैग उसने मवाना की गोल मार्केट से खरीदा था। जीआरपी के दरोगा दीप शर्मा आरोपी को लेकर मवाना आए थे। छापे की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची, जहां व्यापारी भी आ गए।
सीओ पंकज लवानिया के समझाने-बुझाने पर व्यापारी शांत हुए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर वापस लौट गई। भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर मंत्री राजेश अग्रवाल और मनोज उर्फ डब्बू सहित अन्य व्यापारियों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --