फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi police raid for arrest the culprit

यूपी: तीन करोड़ की डकैती के मामले में दिल्ली पुलिस का मेरठ में छापा

Thu, 03 Oct 2019 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
delhi police raid for arrest the culprit
खरखौदा। दिल्ली में हुई तीन करोड़ रुपये की डकैती का मुख्य आरोपी गांव बिजौली का रहने वाला बताया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने मंगलवार रात में छापेमारी की। इसमें पुलिस दो महिलाओं समेत एक युवक को अपने साथ ले गई। उधर, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


गांव बिजौली निवासी एक व्यक्ति होमगार्ड में तैनात है। उसका एक पुत्र गांव में तथा दूसरा दिल्ली में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार पहले दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार दोपहर को उक्त व्यक्ति के मकान पर पहुंची। टीम ने बताया कि दिल्ली में पड़ी तीन लाख की डकैती में उसका पुत्र भी शामिल है।
विज्ञापन


हालांकि उक्त ग्रामीण ने बेटे की जानकारी होने से इनकार कर किया तो टीम लौट गई थी। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक टीम मंगलवार रात्रि में करीब 12 बजे फिर से पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि टीम आरोपी के बड़े भाई, बहन एवं आरोपी की पत्नी को ले गई। वहीं, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि पुलिस ने थाने में कोई सूचना नहीं दी है। इसलिए उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed