गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बागपत स्टेशन पर शुक्रवार की रात में ट्रेन से गिरकर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक हेड कांस्टेबल गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
बली गांव निवासी गोपी चंद ने बताया कि उसका 47 वर्षीय बेटा प्रवेंद्र उर्फ पम्मी परिवार सहित अर्जुनपुरम कॉलोनी बागपत में परिवार सहित रहता था। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात था। शुक्रवार की रात में दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। रात्रि साढ़े नौ बजे बागपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के लिए धीमी हुई तो उनका ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी थाना बड़ौत पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बली गांव ले गए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के एक बेटी और दो बेटे हैं।
जीआरपी थानाध्यक्ष किरन राज ने बताया कि शुक्रवार की रात में हादसा हुआ है। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड से शव का पहचान हुई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/