{"_id":"618a02276d67b750aa22c071","slug":"delhi-meerut-expressway-trial-from-tomorrow-be-ready-for-toll-from-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे: आज से ट्रायल, 15 से टोल के लिए रहें तैयार, परिवहन मंत्रालय से अगले दो दिनों में जारी होंगी शुल्क दरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे: आज से ट्रायल, 15 से टोल के लिए रहें तैयार, परिवहन मंत्रालय से अगले दो दिनों में जारी होंगी शुल्क दरें
Wed, 10 Nov 2021 12:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:08 PM IST
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल के शुल्क की दरों पर फैसला अगले कुछ दिनों में परिवहन मंत्रालय से होना है। टोल के लिए 2.34 रुपये प्रति किमी दर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज ट्रायल के बाद 15 नवंबर से टोल शुल्क वसूलने की तैयारी है। सोमवार को पाथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने काशी टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। हालांकि, टोल के शुल्क की दरों पर फैसला अगले कुछ दिनों में परिवहन मंत्रालय से होना है। टोल के लिए 2.34 रुपये प्रति किमी दर प्रस्तावित है।
पाथ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रविंद्र कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर ने टोल प्लाजा पहुंचे। कंपनी टोल प्लाजा पर 100 कर्मचारी तैनात करेगी। इस पर तीन शिफ्टों में कार्य होगा। काशी टोल प्लाजा शुरु होते ही दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लग जाएगा। वहीं, टोल शुरू होने पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे ऑटोमेटिक कैमरों को शुरू कर दिया जाएगा। जिससे वाहनों की रफ्तार अधिक होने पर अपने आप वाहन का चालान हो जाएगा ।
ये है प्रस्तावित दर 2.34 रुपये प्रति किमी
सरायकाले खां से मेरठ - 59.77 किमी
कुल शुल्क - 140 रुपये
गाजियाबाद से मेरठ -95 रुपये
डासना से मेरठ -60 रुपये
दिल्ली से मेरठ तक व्यावसायिक वाहन
हल्के व्यावसायिक वाहन - 225 रुपये
बस और ट्रक - 470 रुपये
थ्री एक्सल वाहन - 515 रुपये
छह से अधिक एक्सल वाहन - 900 रुपये
चार से छह एक्सल वाहन - 740 रुपये
इस महीने से टोल शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी दर क्या होंगी इस पर कुछ परिवहन मंत्रालय की अनुमति के बाद ही कहा जा सकता है - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई