फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway to be connected by Hapur Road,

पांचवें चरण में हापुड़ रोड से जुड़ेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, प्रारंभिक कार्य आरंभ

Thu, 24 Dec 2020 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक भारद्वाज, मेरठ
दीपक भारद्वाज, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway to be connected by Hapur Road,
delhi meerut expressway - फोटो : अमर उजाला

शहर को चारों तरफ से हाईवे और एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसके लिए अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। पांचवें चरण में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को हापुड़ रोड से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। इससे हापुड़ से आने वाले वाहन आसानी से एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। वहीं, अगले माह जनवरी-2021 तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 50 यानी जैनुद्दीनपुर (गाजियाबाद) से हापुड़ रोड के शाकरपुर (खरखौदा) तक इस पांचवें चरण को बनाया जाएगा। 14.4 किलोमीटर के इस चरण में सौ प्रतिशत जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ही केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर भेजेगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरी कर निर्माण कार्य को शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ बुलंदशहर हाईवे भी जुड़ेंगे
हापुड़ रोड और मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे और मेरठ-बुलंदशहर हाईवे भी जुड़ जाएंगे। इसका यह फायदा होगा कि प्रयागराज से मेरठ की तरफ आने वाले वाहन भी आसानी से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होकर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले शाकरपुर से निकलना था गंगा एक्सप्रेसवे
इससे पहले शासन की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे को शाकरपुर से ही निकाला जाना था। लेकिन अब हापुड़ रोड के 16 किलोमीटर आगे बिजौली गांव के पास से निकाला जा रहा है। हालांकि, अभी भी ज्यादा दूरी नहीं है। वहीं, शाकरपुर के पास से ही एनएचएआई द्वारा बनाई जाने वाली आउटर रिंग रोड भी प्रस्तावित है। इस परियोजना पर भी कार्य नए साल में शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - एक नजर

  • कुल किलोमीटर - 82 (चार चरणों में)
  • पहला चरण - हजरत निजामुद्दीन से यूपी गेट - 8 किमी
  • दूसरा चरण - यूपी गेट से डासना- 20 किमी
  • तीसरा चरण - डासना से हापुड़ - 22 किमी
  • चौथा चरण - डासना से मेरठ- 32 किमी
  • पांचवां चरण - एक्सप्रेसवे के 50 किलोमीटर संख्या से हापुड़ रोड के शाकरपुर तक - 14.4 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed