फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway: Road excavation starts from Ford showroom to Partapur

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: फोर्ड शोरूम से परतापुर तक सड़क खुदाई शुरू

Fri, 31 Jul 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway: Road excavation starts from Ford showroom to Partapur
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: फोर्ड शोरूम से परतापुर तक सड़क खुदाई शुरू
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कर रही जीआर इंफ्रा कंपनी को रोजाना हो रही बारिश की वजह से काम में बाधा आ रही है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को हाईवे स्थित फोर्ड शोरूम से लेकर परतापुर तिराहे तक सड़क खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया। अछरौडा से लेकर सोलाना तक कार्य कर रही मशीनें वहां का कार्य खत्म कर परतापुर तिराहे पर आने लगी हैं।
जीआर इंफ्रा के मैनेजर मनोज बैरवा का कहना है कि बरसात का मौसम चल रहा है, जिससे मिट्टी भराव का कार्य नहीं किया जा सकता। इसे देखते हुए एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर काम शुरू किया जाएगा। यहां बनाए जाने वाले अंडरपास और पहले से बने अंडरपास को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे दिल्ली की तरफ से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों को चार किलोमीटर आगे से यूटर्न लेने से बचाया जा सके। अमर उजाला ने भी वाहन चालकों की इस समस्या को उठाया था। एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार ने 10 अगस्त तक अंडरपास खोलने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एलएंडटी इंजीनियरों ने किया निरीक्षण
दिल्ली रोड पर चल रहा रैपिड रेल पिलर का निर्माण कार्य भी लगातार रफ्तार पर है। कार्य दिन-रात किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एलएंडटी इंजीनियरों ने निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया, लेकिन बारिश आने के कारण कार्य बाधित हो गया। रात के समय लाइटें लगाकर पिलर फाउंडेशन के कार्य में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की खबरों से किसानों में बेचैनी
बुधवार को लखनऊ में हुई यूपीडा की 58वीं बोर्ड बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है। इससे मेरठ के आसपास के गांवों के किसानों में बेचैनी बढ़ गई है। अभी यहां 32 गांवों में से सिर्फ 19 गांवों का सर्वे हुआ है। पिछले दिनों एलाइनमेंट बदले जाने को लेकर भी किसानों ने विरोध किया था। दूसरी तरफ भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद किसान बेचैन हैं। वहीं, मेरठ में इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी देने को तैयार नहीं है। कमिश्नर की समीक्षा बैठक में भी गंगा एक्सप्रेसवे से संबंधित कोई भी प्रतिनिधि जवाब देने को तैयार नहीं था। मेरठ में यह प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के शुरुआती प्वाइंट सोलाना के पास से निकालते हुए बिजौली, कोल आदि गांवों से तय हुआ, लेकिन पिछले दिनों इसे जाहिदपुर, घोसीपुर आदि गांवों से निकाले जाने की चर्चाएं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed