फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Meerut Expressway News, Now people have to will go to Delhi via Hapur

सावधान! अब हापुड़ से होकर जाना होगा दिल्ली, जल्द लागू किया जाएगा डायवर्जन प्लान

Thu, 12 Dec 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Dec 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi Meerut Expressway News, Now people have to will go to Delhi via Hapur
एनएच-58

केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल प्रोजेक्ट का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने बढ़ते प्रदूषण स्तर से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के बाद दिल्ली रोड पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने गड्ढे खोदाई का कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


परतापुर तिराहे पर बनाए जाने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के लिए भी एनएचएआई अधिकारियों ने निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं। जिससे जल्द ही परतापुर तिराहे पर डायवर्जन कर सड़क के दोनों ओर बनाए गए ओवरब्रिज को जोड़ने के लिए गाटर रखने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग को बनाए जाने के लिए बृहस्पतिवार से सड़क बनाने का कार्य शुरू होगा। हालांकि, इस वैकल्पिक मार्ग से छोटे वाहन ही निकल सकेंगे। बड़े वाहनों को वाया हापुड़ होकर दिल्ली जाना पड़ेगा। अब निर्माण कार्य के शुरू होने के बाद एनएचएआई अधिकारी मई-2020 में एक्सप्रेसवे के चौथे चरण डासना से मेरठ संचालन का दावा कर रहे हैं। परतापुर तिराहे पर बनाए जाने वाले तीन अंडरपास के लिए अब तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीसरे अंडरपास और आरओबी को जोड़ने के लिए डायवर्जन प्लान लाया जाएगा।
विज्ञापन


गेल की गैस पाइपलाइन खोज रहा एनसीआरटीसी
रैपिड रेल ने दिल्ली रोड के सड़क किनारे गड्ढे खोदकर गेल गैस पाइपलाइन को खोजने का कार्य शुरू कर दिया है। दिल्ली रोड पर रैपिड रेल के लिए खोदे जाने वाले पिलर के लिए ये सावधानी बरती जा रही है। जिससे पिलर खोदने के समय किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इस कार्य में गेल गैस इंजीनियर भी गड्ढे खोदने के समय साइट पर मौजूद हैं। गेल गैस पाइलाइन मिलने के बाद वहां उसे चिह्नित कर निशान लगाया जा रहा है। ये गड्ढे परतापुर ओवरब्रिज के पास से शुरू होकर बेगमपुल तक चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण के लिए नहीं मिला फोर्स
परतापुर तिराहे के पास अभी कुछ स्थानों पर मकान, दुकान जस के तस बने हैं। इन मकानों को नोटिस देकर हटाने की तिथि दी गई थी, लेकिन अभी इन्होंने अपने निर्माण नहीं हटाए हैं। एनएचएआई ने इन निर्माणाधीन स्थानों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की थी, लेकिन वह नहीं मिल सकी।
 
अभी इस कार्य में दो-तीन दिन लग सकते हैं। इसके लिए पहले ट्रैफिक पुलिस को बताया जाएगा। इसके बाद ही डायवर्जन प्लान लागू होगा। अब तेज गति से एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को किया जाएगा। - आरपी सिंह, पीडी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed