मुफ्त सफर खत्म : एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली तक 155 रुपये लगेगा टोल, एनएचएआई इस तारीख से शुरू करेगी वसूली
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल वसूली शुरू होने जा रही है।
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल शुल्क देना होगा। इसके लिए एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने टोल दरों की सूची सार्वजनिक कर दी है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा से भोजपुर निकलने पर कार, जीप और हल्के वाहनों को मात्र 25 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, मेरठ से सरायकाले खां जाने वाले सात या उससे अधिक एक्सल वाहनों को 990 रुपये शुल्क देना होगा। एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा, भोजपुर, रसूलपुर सिकरोड, डासना, डूंडाहेडा, इंदिरापुरम, सरायकाले खां टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: दूसरी पारी का पहला फैसला: यूपी में 15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देगी योगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
काशी टोल प्लाजा चलने पर ये रहेंगी टोल दरें
वाहन प्रकार सरायकाले खां इंदिरापुरम डूंडाहेडा डासना रसूलपुर सिकरोड भोजपुर
कार और हल्के वाहन 155 105 85 70 50 25
हल्के वाणिज्यिक वाहन 245 165 135 110 80 40
बस या ट्रक 520 350 280 230 175 80
(दो एक्सल)
मल्टी एक्सल वाहन 565 385 305 255 190 90
(तीन एक्सल)
मल्टी एक्सल वाहन 815 550 440 365 270 125
(चार या छह एक्सल)
बड़े आकार के वाहन 990 670 535 445 330 155
(सात या अधिक एक्सल)
यातायात पुलिस ने 70 वाहन चालकों के चालान काटे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल वसूली शुरू करने से पहले दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई शुरू की गई है। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर 70 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।
एक्सप्रेसवे पर दोपहिया या तिपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों का संचालन हो रहा है। चेतावनी के बावजूद ऐेसे वाहन लगातार दौड़ रहे हैं। इनमें कुछ वाहन चालकों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। इसके मद्दनेजर शुक्रवार को यातायात पुलिस की टीम ने इन वाहनों की चेकिंग की और चालान काटे गए।