फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi liquor was being served in Hotel Big Bite, case registered against hotel owner, manager and organizer

Meerut News: होटल बिग बाइट में परोसी जा रही थी दिल्ली की शराब, होटल मालिक, मैनेजर व आयोजक पर केस दर्ज

Fri, 25 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi liquor was being served in Hotel Big Bite, case registered against hotel owner, manager and organizer
होटल बिग बाइट में परोसी जा रही थी दिल्ली की शराब, होटल मालिक, मैनेजर व आयोजक पर केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-देहरादून बाईपास पर स्थित बिग बाइट रेस्टोरेंट एवं होटल में आयोजित पार्टी में दिल्ली की शराब परोसे जाने के मामले में आबकारी व परतापुर पुलिस ने कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने मौके से शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। टीम ने होटल मैनेजर व आयोजक को हिरासत में लिया है। आबकारी इंस्पेक्टर राजेश आर्य ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि बाईपास स्थित बिग बाइट रेस्टोरेंट एवं होटल में शराब पार्टी चल रही है। शराब पार्टी के लिए आबकारी विभाग से होटल मैनेजर ने एक दिन का लाइसेंस ले रखा है। वहां पर यूपी की शराब की जगह दिल्ली की शराब मेहमानों को परोसी जा रही है। सूचना पर परतापुर थाना प्रभारी रामफल सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर राजेश आर्य ने होटल में छापा मारा। संयुक्त टीम ने मौके से दिल्ली मार्का की शराब की आठ बोतल बरामद की हैं। टीम ने मौके से होटल मैनेजर आलोक शर्मा व आयोजक दिल्ली निवासी श्रवण कुमार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आबकारी निरीक्षक की तरफ से होटल मलिक, मैनेजर और आयोजक के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली राज्य की शराब की बोतल जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि यूपी की शराब पिलाने के लिए आयोजक ने एक दिन का लाइसेंस लिया था। पार्टी में आयोजक द्वारा दिल्ली की शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed