फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Dehradun Highway Jam from Kisan Kranti Yatra

किसान क्रांति यात्रा से दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम, व्यवस्था सुधारने में छूटे अफसरों के पसीने

Fri, 28 Sep 2018 10:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 28 Sep 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi Dehradun Highway Jam from Kisan Kranti Yatra
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

किसान क्रांति पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन हजारों किसानों ने जैसे ही खतौली से मेरठ की सीमा में प्रवेश किया तो हाईवे पर जाम लगता चला गया। ट्रैफिक पुलिस ने आठ किमी तक वनवे व्यवस्था की थी। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में 23 सितंबर से हरिद्वार से किसान क्रांति पदयात्रा एनएच-58 पर चल रही है। शुक्रवार को पदयात्रा ने खतौली की सीमा से मेरठ की सीमा में प्रवेश किया तो पुलिस अफसरों ने हाईवे वनवे करा दिया। वहीं सड़क के दूसरी तरफ वाहनों का आवागमन था। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ पंकज सिंह, सीओ यूएन मिश्र, टीआई सुनील कुमार, टीएसआई नदीम खान समेत ट्रैफिक पुलिस भी लगाई गई थी। पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता, किसान, और सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Delhi Dehradun Highway Jam from Kisan Kranti Yatra
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

दोपहर से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। शाम को जैसे ही किसान क्रांति पदयात्रा सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची तो वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। टोल प्लाजा से मोदीपुरम और मोदीपुरम से दौराला की तरफ हाईवे पर करीब पांच-छह किमी लंबा जाम लग गया।  

अभी तीन दिन हाईवे पर जाम की समस्या
29 सितंबर की सुबह किसान क्रांति पदयात्रा सिवाया टोल प्लाजा से दिल्ली की तरफ बढ़ेगी। शनिवार शाम को परतापुर के पास रात में पड़ाव करेगी। आज भी हाईवे पर मेरठ की सीमा में जाम की समस्या रहेगी। वहीं 30 सितंबर को यह पद यात्रा गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करेगी। इसके बाद गाजियाबाद में जाम की समस्या बढ़ेगी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हाईवे पर अभी तीन दिन और परेशानी रहेगी। जगह-जगह भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी जाम खुलवाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed