फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi company sent proposal to produce electricity from RDF

दिल्ली की एक कंपनी ने नगर निगम को भेजा आरडीएफ से बिजली बनाने का प्रस्ताव

Sun, 14 Jun 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi company sent proposal to produce electricity from RDF
मेरठ। दिल्ली की एक कंपनी ने महानगर के कूड़े से निकलने वाले आरडीएफ (रीफ्यूज डेराइव्ड फ्यूल) से बिजली बनाने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा है। जिसको नगर आयुक्त ने स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

कंपनी का दावा है कि वह नगर निगम से ढाई सौ रुपये प्रति टन आरडीएफ खरीदेगा। जिससे नगर निगम को आय होगी। वहीं महानगर को गंदगी से मुक्ति भी मिलेगी। महानगर से प्रतिदिन 800 से 1000 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जिसमें लकड़ी, प्लास्टिक, लोहा आदि काफी मात्रा में होते हैं। इस आरडीएफ से बिजली बनाने के लिए पूर्व में भी कई कंपनियां नगर निगम से संपर्क कर चुकी हैं। पिछले साल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रस्ताव पर दिल्ली रोड स्थित बराल में आरडीएफ से बिजली बनाने का प्लांट लगाया गया। उस कंपनी के साथ भी नगर निगम ने अनुबंध किया हुआ है। कंपनी का बिजली अनुबंध भी सरकार के साथ चल रहा है। अब नगर निगम के पास दिल्ली की बियोंड ड्रिलिंग एंड एक्सप्लोरेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शहर के कूड़े से निकलने वाले आरडीएफ से बिजली बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसमें कंपनी के सीईओ डॉ. एसके शिवा कुमार ने नगर आयुक्त को भेजे प्रस्ताव में कहा कि कंपनी 15 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाला प्लांट लगाने जा रही है। जिसको भारी मात्रा में आरडीएफ की जरूरत होगी। उन्होंने नगर निगम को 250 रुपये प्रति टन आरडीएफ की कीमत देने का आश्वासन दिया है। यह प्लांट एनसीआर यानी मेरठ के आसपास ही लगाया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि कंपनी ने आरडीएफ से बिजली बनाने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा है। उस पर नगर निगम प्रशासन स्थानीय स्तर से निर्णय नहीं ले सकता है। इसलिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन के आदेश अनुसार कार्य किया जाएगा। आरडीएफ से बिजली बनाने वाली यह कंपनी एनटीपीसी से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed